[ad_1]

किसानों का धरना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में मंगलवार को भाकियू ने धरना प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर महापंचायत की चेतावनी भी दी। बकाया गन्ना भुगतान गन्ने के उचित दाम ट्यूबेल पर मीटर लगाने के लिए पुलिस द्वारा धमकाया जाने और आवारा पशुओं द्वारा फसल नष्ट किए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ घुसने को लेकर किसान और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई इतना ही नहीं धरना स्थल पर हुक्का गुलगुल आने के लिए जलाई गई आग को लेकर भी पुलिस ने नाराजगी जताई इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। न तो किसानों को उनके गन्ने का भाव दिया जा रहा है और न ही पुराने गन्ने के बकाए का भुगतान हो रहा है।
यह भी पढ़ें: बेबस पिता: मौत से लड़ रहे इकलौते बेटे का पैर भी कटा, सिर पर बेटी की शादी, सहारे की टूटी उम्मीद
[ad_2]
Source link