[ad_1]

फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना में खिर्वा नौआबाद में सोमवर को खेत में गई रीमा (30) की गला दबाने के बाद सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। रीमा जंगल में चारा लेने के लिए गई थी। फॉरेंसिक टीम ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक वह सवा महीने की गर्भवती निकली, ऐसे में पुलिस उसके फोन की कॉल डिटेल निकाल कर उसके नजदीकी को तलाशने में जुटी थी। माना जा रहा था कि महिला के नजदीकी ने ही उसकी हत्या की है। गांव के एक युवक पर शक होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: कलयुग के श्रवण कुमार दादा-दादी को कांवड़ में लेकर पहुंचे मेरठ, दादी बोली- ऐसा पोता सबको मिले
[ad_2]
Source link