[ad_1]

प्रतिकात्मक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित ढाबे के सामने कैंटर ने एक युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक का ढाबे पर झगड़ा हुआ था, जो उसके साथ मारपीट कर रहे थे, उनसे खुद को बचाने के लिए युवक हाईवे की तरफ भागा, तभी उसे कैंटर ने कुचल दिया। घटना के बाद से ही ढाबे के भी कई कर्मचारी फरार हैं।
दिल्ली-देहरादून बाईपास पर शिवा टूरिस्ट ढाबा है। यह परतापुर थाना क्षेत्र में आता है। शनिवार रात करीब ढाई बजे यहां एक युवक पहुंचा। उसने कोल्ड ड्रिंक ली। तभी उसका वहां मौजूद कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। नौबत मारपीट तक आ गई। खुद को घिरता देख युवक वहां से जान बचाने के लिए बाहर निकलकर भागा। मारपीट करने वालों ने उसका बाहर तक पीछा किया।
तभी युवक को दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कुछ देर बाद ही मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। युवक करीब 28 साल का था।
यह भी पढ़ें: UP T-20 League: नीलामी में मेरठ मावेरिक्स में रिंकू सहित जिले के ये खिलाड़ी शामिल, भुवी खेलेंगे नोएडा से
[ad_2]
Source link