[ad_1]

अंडर – 14 राज सिंह डूंगरपुर सेंट्रल जोनल क्रिकेट ट्रॉफी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में मंगलवार को भामाशाह पार्क में यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ की टीम ने पसीना बहाया। भामाशाह पार्क में आज से अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी (सेंट्रल जोनल) का आगाज हो गया है। यह प्रतियोगिता 22 मई तक आयोजित होगी।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन को राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के आयोजन की जिम्मेदारी दी है। जिसमें छह टीमों के बीच 22 मई तक नॉकआउट मुकाबले होंगे। सभी छह टीमें मेरठ पहुंच चुकी हैं, मंगलवार को चार टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया।
यह भी पढ़ें: Chunav: भाजपा ने भगवा ब्रिगेड उतारी, तो अखिलेश के आगमन की तैयारी, दिग्गजों के दौरों से चटख होगा सियासत का रंग
बुधवार सुबह भामाशाह पार्क के दो मैदानों पर यूपी व उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ व राजस्थान के बीच मैच शुरू हो चुका है। भामाशाह पार्क के रणजी मैदान पर चल रहे मैच में टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम 39 ओवर में 4 विकेट खोकर 129 रन बना चुकी है, जबकि दूसरे मैच में छत्तीसगढ़ टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 2 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं।
[ad_2]
Source link