Meerut News Live: अवैध कटान से मचा हड़कंप, टैंकर ने मासूम को कुचला, मौत, परिजनों ने लगाया जाम

[ad_1]

Meerut News Live: All updates of West UP

मेरठ के मवाना में अवैध कटान।
– फोटो : अमर उजाला

खास बातें

Meerut News Live : मेरठ के मवाना में दिन निकलते ही अवैध कटान से हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

लाइव अपडेट

05:14 PM, 07-Apr-2023

मेरठ जनपद के सरधना में मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू पुल के पास सड़क पार कर रही एक पांच साल की बच्ची को तेल के टैंकर ने कुचल दिया। इस दौरान बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया, जबकि आरोपी चालक टैंकर को लेकर शामली की तरफ भाग गया। 

बताया गया कि ग्रामीणों ने पीछा करते हुए टैंकर को भूनी चौराहे से पकड़ लिया। सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसकी सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

05:02 PM, 07-Apr-2023

गिरिराज सिंह बोले- बदला जाए इस जिले का नाम

 

केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरनगर के संदर्भ में कहा कि इस जिले का नाम बदला जाना चाहिए। अपनी जबान से वह यह नाम भी नहीं ले सकते।

पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले के समापन समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब जरूरत जिले का नाम बदले जाने की है। वह इस जिले का नाम नहीं ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से किसानों को लाभ मिलेगा।

02:26 PM, 07-Apr-2023

रुपयों के लेनदेन में चले लाठी-डंडे, छह घायल 

सहारनपुर जनपद के बेहट में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बेहट भेजा है।

 

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पठानपुरा जसमौर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे इनाम पुत्र चांद व नजाकत पुत्र शराफत में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बाद कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी, कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी- डंडे चले। इसमें एक पक्ष के इनाम समेत रहमान पुत्र  लाल खान, मोहसिन पुत्र इकबाल व दूसरे पक्ष के नजाकत, शराफत पुत्र सब्बीर व सलीम पुत्र नजीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

01:06 PM, 07-Apr-2023

बिजनौर जनपद के नूरपुर में शुक्रवार की सुबह बिजनौर मार्ग पर ट्रक व पिकअप कार की भीषण टक्कर हो गई। वहीं, हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। 

अमरोहा जनपद के गांव पीपली दाऊद निवासी शुभम यादव ग्राम खजूरी में रहकर दूध की पिकअप कार चलाता था। शुक्रवार की सुबह वह डेयरी से दूध लेने जा रहा था। ग्राम अहिरपुरा के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार शुभम (25) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शुभम के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शुभम की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

12:45 PM, 07-Apr-2023

सरकारी जमीन पर मिट्टी खनन, भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बागपत में सरूरपुर कलां गांव के जंगल में सरकारी जमीन पर मिट्टी खनन करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई कर दी, जिसमें भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष व उसके भाई के खिलाफ लेखपाल ने बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

 

लेखपाल मोहित तोमर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सरूरपुर कलां गांव के जंगल में खसरा संख्या 771 है, जो सरकारी भूमि में दर्ज है। उन्होंने बताया कि सरूरपुर कला गांव के ही रहने वाले भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष नीटू उर्फ बोक्का व उसके भाई सचिन ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से 11 हजार 120 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया। आरोप लगाया कि दोनों रास्ते की सरकारी भूमि से भी खनन कर मिट्टी को चोरी कर बेच दिया गया है और सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द व क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उन्होंने नीटू उर्फ बोक्का व सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर नीटू बोक्का व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

12:03 PM, 07-Apr-2023

काली नदी में डूबकर किशोर की मौत

मुजफ्फरनगर में शामली रोड स्थित काली नदी में नहाने के दौरान डूब जाने से किशोर उजैश की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

शहर के न्याजूपुरा निवासी किशोर उजैश अपने साथियों के साथ काली नदी पर नहाने के लिए गया था। इस दौरान उजैश गहरे पानी में डूबने लगा। उसके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। किशोर को किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

10:25 AM, 07-Apr-2023

Meerut News Live: अवैध कटान से मचा हड़कंप, टैंकर ने मासूम को कुचला, मौत, परिजनों ने लगाया जाम

मेरठ जनपद के मवाना में दिन निकलते ही अवैध कटान की घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला खैरात अली में एक घर में अवैध रूप से पशुओं का कटान चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से मांस और एक जीवित भैंस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने मांस को दबा दिया और जीवित भैंस को नगर पालिका को सौंप दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *