[ad_1]
04:20 PM, 08-Apr-2023
नदी में नहाने गए किशोर की डूब कर मौत
सहारनपुर में के चिलकाना में यमुना नदी में नहाने गए किशोर की डूब कर मौत हो गई। किशोर के डूबने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। यमुना के किनारे बसे गांव टप्पू माजरी निवासी निवासी बबलू का पुत्र(13) देव अपने साथियों के साथ शुक्रवार की दोपहर नदी में नहाने गया था। नहाते समय देव का पैर फिसल गया तथा वह यमुना में बह गया। देव के साथियों ने शोर मचाया तथा घर आकर उसके डूबने की सूचना दी। ग्रामीणों ने देव की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। गांव टापू के पास से यमुना नदी का रुख हरियाणा की तरफ चला जाता है। जिस कारण ग्रामीणों ने यमुनानगर पुलिस को सूचना सूचना दी। हरियाणा के गोताखोर शनिवार सुबह से ही ग्रामीणों के साथ किशोर की तलाश में लगे हुए थे। दोपहर बाद मंडोली हरियाणा के घाट पर देव का शव मिला। परिजनों ने बिना किसी कार्यवाही के देव के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
01:14 PM, 08-Apr-2023
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने संभाला चार्ज
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने शुक्रवार रात को चार्ज संभाल लिया। कमलेश बहादुर अब तक बुलंदशहर में एसपी क्राइम के पद पर तैनात थे। कमलेश बहादुर ने कहा कि निकाय चुनाव में किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। देहात में जो वांटेड गिरफ्तार नहीं हुए हैं, उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
12:04 PM, 08-Apr-2023
गौरूषी को मिला नौ लाख का पैकेज
नीलकंठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक कंप्यूटर सांइस की अंतिम वर्ष की छात्रा गौरूषी गोयल को इंटेलीपेट सॉफ्टवेयर लिमिटेड में नौ लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला। गौरूषी ने वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव में सबसे पहले एप्टीट्यूट राउंड पार किया।
12:03 PM, 08-Apr-2023
आज से सभी सिटी बसें दौड़ेंगी सड़कों पर
इनमें 90 सिटी बसें और 8 वोल्वो बसें शामिल हैं। शुक्रवार तक 70 बसें रूट पर चलती रहीं। 20 बसों के रूट फीड करने का कार्य भी पूरा कर लिया गया। शनिवार को सुबह से सभी 90 सिटी बसें अपने निर्धारित रूटों पर संचालित होंगी। इसके अलावा वोल्वो बसें भी अपने रूटों पर दौड़ती नजर आएंगी।
पूरा हुआ रूट फीड का कार्य
आग लगने के कारण ईटीएम मशीनें जल गईं थी। कानपुर से मंगाई गईं नई ईटीएम मशीनों में बसों के रूट फीड होने के बाद ही उन्हें सड़कों पर उतारा जा रहा है। अब सभी बसों के रूट फीड करने का कार्य पूरा हो चुका है। बसों के संचालन से यात्रियों को भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
सोमवार तक दूर हो जाएगी चार्जिंग की समस्या
संचालन प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि अभी फिलहाल ईटीएम के चार्ज करने में थोड़ी समस्या बनी हुई है। जल चुके उपकरण फिर से खरीदे जा रहे हैं। सोमवार तक उपकरण आ जाएंगे। इसके बाद से बसों के संचालन में देरी भी नहीं होगी। अभी सभी बसें रूट पर हैं।
यह है बसों का रूट
सिवाया- मोदीनगर : 24
हापुड़ अड्डा- किठौर : 17
भैसाली- सरधना : 16
मेडिकल- सिटी स्टेशन : 10
भैसाली- करनावल : 03
भैसाली- हर्रा खिवाई : 03
भैसाली- फलावदा : 03
भैसाली- छुर्र, मुल्हैड़ा : 02
12:02 PM, 08-Apr-2023
कोरोना का हमला तेज, चार महिलाओं सहित छह मरीज मिले
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीज शकूर नगर, अब्दुल्लापुर, तहसील कुंडा और परीक्षितगढ़ के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 30 से 60 साल के बीच है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। हालत ज्यादा गंभीर नहीं है।
10:45 AM, 08-Apr-2023
अप्रैल के पहले सप्ताह में पारा पहुंचा 33 पार, सबसे गर्म रहा शुक्रवार
इससे पहले दो बार बेमौसम बारिश होने से तापमान गिर गया था। अब मौसम शुष्क होने से तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दिन का तापमान बढ़कर पहली बार 33 पार पहुंच गया। सीजन में शुक्रवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार रात भी सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी पहली बढ़कर 18 डिग्री के बार पहुंच गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन व रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 106 दर्ज किया गया, जयभीमनगर में 122, गंगानगर में 106 और पल्लवपुरम में 115 एक्यूआई का स्तर दर्ज किया गया।
10:44 AM, 08-Apr-2023
लोकेश अग्रवाल के मुताबिक रैपिड निर्माण के दौरान 70 से अधिक दुकानों और भवनों की नींव हिल गई। भवनों में दरारें तक आ गईं। अब तक ऐसे भवनों के निर्माण या मुआवजे पर भी कुछ तय नहीं हो पाया है। इसे लेकर भी व्यापारी और अन्य लोग तनाव में हैं।
मार्ग बंद करने से पहले आज निरीक्षण की तैयारी
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि रैपिड निर्माण के चलते व्यापारियों की समस्या को देखते हुए शनिवार को रैपिड के अधिकारी निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान व्यापारी अपनी परेशानियों को रखने का प्रयास करेंगे।
यह बोले व्यापारी….
दिल्ली रोड पर घर और स्टील फैक्टरी भी है। अब रैपिड निर्माण के चलते घरों और दुकानों को तोड़ने की बात कही जा रही है। – बॉबी गांधी, व्यापारी।
दिल्ली रोड पर टाइल्स की दुकान है। मौजूदा हालात से परेशान हैं। अनिश्चितकालीन धरने के लिए विवश हैं। -कपिल गर्ग, व्यापारी दिल्ली रोड।
व्यापार 70 फीसदी कारोबार घट गया है। रास्ते बंद करने की तैयारी है से कारोबार पर और संकट गहरा गया है। -विक्की चावला, व्यापारी।
दिल्ली रोड पर एक धार्मिक स्थल भी आ रहा है। इससे हटाकर मार्ग पर संचालन का विकल्प तलाश किया जाए। -मोहित गुप्ता, व्यापारी।
10:23 AM, 08-Apr-2023
Meerut News Live: एनसीआरटीसी के फैसले से व्यापारियों में खलबली, सहारनपुर में नदी में डूबने से किशोर की मौत
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान से जगदीश मंडप के बीच रैपिड अंडरग्राउंड हो जाएगी। इस मार्ग के पूर्वी और पश्चिमी मार्ग पर 120 दुकानें और भवन जद में आ रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों की जमीन को सड़क निर्माण के लिए प्रयुक्त किया जाना है। पता चला है कि खसरा नंबर के साथ व्यापारियों के नाम और मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार कर ली गई है, लेकिन मुआवजे के संबंध में न तो रैपिड से जुड़े अधिकारियों और न ही जिला प्रशासन ने कुछ स्पष्ट किया है। दिल्ली चुंगी से रामलीला ग्राउंड के बीच करीब 350 प्रतिष्ठान हैं, जो प्रभावित होंगे।
व्यापारी मुनीष भारद्वाज ने कहा कि इस मार्ग को बंद किया जा रहा है। अगर प्रतिष्ठान बंद होंगे तो व्यापारी रोजगार कैसे चलाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्ग बंद रहने तक उन्हें पांच गुना मुआवजा दिया जाए और मुआवजा मिलने तक वैकल्पिक रास्ता बनाया जाए। शारदा रोड पर खाली प्लाट और मार्ग में आ रहे धार्मिक स्थल हटाए जाएं।
[ad_2]
Source link