[ad_1]
01:45 PM, 17-Mar-2023
बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के ग्राम बूढ़ावाले में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। इस दौरान बच्ची के पिता ने बहादुरी दिखाते हुए गुलदार के चुंगल से बेटी को बचा लिया। हालांकि बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई है।
12:48 PM, 17-Mar-2023
सीसीएसयू के मैन गेट के बाहर फायरिंग की गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
12:44 PM, 17-Mar-2023
मेरठ में भामाशाह पार्क के रणजी मैदान पर आयोजित 14वीं अंडर-25 मास्टर वैभव क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल मैच में एसोसिएशन उत्तराखंड को 10 रन से हराकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने फाइनल में जगह बना ली है। माधव कौशिक ने 74 रन की पारी खेली, जबकि उत्तर प्रदेश के गेंदबाज प्रशांत वीर ने तीन विकेट झटके।
उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। दूसरा सेमीफाइनल मैच मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन बीच शुरू होगा।
11:39 AM, 17-Mar-2023
अलीगढ़ में पकड़े गए 25 हजार के इनामी बदमाश ने रास्ते में मवाना पुलिस की हिरासत से भागने का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से इनामी बदमाश सलमान घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के थाना अकराबाद गांव कौडियागंज निवासी सलमान पुत्र रहीशुद्दीन मवाना थाने में आठ चोरियों की घटना में वांछित था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। बृहस्पतिवार को मवाना पुलिस अलीगढ़ से गिरफ्तार कर ला रही थी। मवाना खुर्द पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर पहले सलमान ने पेशाब करने का बहाना कर जीप को रुकवाया। इसी दौरान हेड कांस्टेबल प्रशांत से सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा। सलमान ने एक फायर भी किया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सलमान घायल हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मवाना खुर्द गांव में हुई चोरी की आठ वारदात में शामिल रहा है। 2020 से वांछित था। आरोपी पर अलीगढ़ में भी चोरी की छह घटनाएं दर्ज हैं। सूचना पर एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह भी मवाना खुर्द पुलिस चौकी पहुंचे और जानकारी ली।
11:36 AM, 17-Mar-2023
बिजनौर में नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव औरंगपुर बसंता में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान से सोने के आभूषण और हजारों की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने घर से स्कूटी भी चोरी कर ली, लेकिन सड़क पर लावारिस छोड़ गए।
11:35 AM, 17-Mar-2023
मेरठ के बहसूमा में मोड़ खुर्द बिजली घर पर तैनात एसएसओ पूर्व प्रधान धर्मेंद्र फोजी ने देर रात पिस्टल से भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं पर गोली चला दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। घटना की जनकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। गोली चलाने वाले धर्मेंद्र फोजी को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई है।
भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि देर रात भाकियू के धरनास्थल की बिजली काट दी गई। वहीं धरनास्थल के बराबर में स्थित बिजली घर पर पहुंचे भाकियू युवा जिला अध्यक्ष सनी चौधरी व एक कार्यकर्ता ने बिजली कटौती का कारण पूछा तो आरोप है कि एसएसओ ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल से जानलेवा फायरिंग कर दी।
10:59 AM, 17-Mar-2023
मेरठ में बेटा नहीं होने पर आईटीबीपी के जवान ने पत्नी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। मारपीट में उसके कान का पर्दा भी फट गया। विवाहिता अपने परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पति ने तीन बार उसका गर्भपात कराया। एसएसपी ने सीओ सदर देहात को जांच के आदेश दिए।
पुलिस के मुताबिक, किला परीक्षितगढ़ निवासी निशा ने बताया कि उसकी शादी हापुड़ निवासी आईटीबीपी में जवान के साथ 30 नवंबर 2019 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति को बेटे की चाह थी। आरोप है कि बेटे के चाह में उसने तीन बार गर्भपात कराया। विवाहिता ने बताया कि उसके पति की तैनाती फिलहाल उत्तराखंड में एनडीआरएफ में है। वह दो महीने की छुट्टी पर आया है। 15 मार्च को पति ने उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाने का प्रयास किया। किसी तरह से भागकर जान बचाई।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
10:57 AM, 17-Mar-2023
मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित रोहटा रोड निवासी एक युवक को पिछले कई दिनों से अनजान नंबर से कॉल आ रही है। आरोपी फोन कर युवक को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस कारण युवक का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़ित ने गुरुवार को थाने पर तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
10:46 AM, 17-Mar-2023
Meerut News Live: भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष पर हमला, बिजनौर में गुलदार का आतंक, बच्ची को किया घायल
पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर फजाकत समर गार्डन कॉलोनी में रहता है। दो करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी विवाद को लेकर डी ब्लॉक समर कॉलोनी निवासी वसीम पुत्र हाजी इरशाद से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार आधी रात वसीम अपने साथी के साथ बाइक पर आया और गोली मार दी। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद का मामला है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
[ad_2]
Source link