Meerut News Live: मेरठ में फिर गोकशी का मामला, सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, पढ़ें ताजा खबरें

[ad_1]

12:07 PM, 03-Mar-2023

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में कांटे के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बताया गया कि दो मैच खत्म हो गए हैं। अब तीसरा मैच मध्यप्रदेश और एसएसबी के बीच मैच चल रहा है।

सबसे पहले मैच में नॉर्दन रेलवे ने स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को 3-0 से हराया। वहीं दूसरे मैच में हॉकी एकेडमी हिसार ने हॉस्टल लखनऊ को 13-3 के अंतर से हराया है।

11:51 AM, 03-Mar-2023

Ram Rahim: जेल जाने से साफ-सफाई करते कैमरे में कैद हुआ राम रहीम

रा प्रमुख राम रहीम का जेल जाने से पहले ध्यान लगाते व सफाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया कि बृहस्पतिवार को उसकी 40 दिनों की पैरोल समाप्त हो गई थी। आज उसको दोबारा से सुनारिया जेल भेजा जाना है।

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम गत 21 जनवरी को 40 दिन सुनारिया जेल से पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में तीसरी बार आया था। उसके साथ उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आये थे। 

10:56 AM, 03-Mar-2023

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल

बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे व रटौल-ढिकौली मार्ग पर शुक्रवार की सुबह हुए दो हादसों में बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

10:39 AM, 03-Mar-2023

Meerut News Live: मेरठ में फिर गोकशी का मामला, सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, पढ़ें ताजा खबरें

मेरठ जनपद में रोहटा थाना क्षेत्र के अरनावली गांव के जंगल में गोकशी की गई। वहीं मौके पर गोवंश के अवशेष पड़े मिले, जिससे किसानों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद किसानों ने थाना पुलिस को सूचना दी।

वहीं जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *