[ad_1]
10:54 AM, 16-Feb-2023
मेरठ में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। जिले के 105 केंद्रों पर 85,765 हजार छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। जिनमें हाईस्कूल के 43,401 हजार छात्र पहली पाली में शामिल हुए। जबकि इंटरमीडिएट के 42,364 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 तक होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्र हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा देंगे, जबकि कुछ छात्रों का सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। सुबह में स्कूलों की चेकिंग के साथ छात्रों को प्रवेश दिया गया।
09:54 AM, 16-Feb-2023
Meerut News Live: यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज यानी गुरुवार से शुरू हो रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को बिना नकल और निर्विघ्न कराने के लिए प्रशासन और विभागीय स्तर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एक ओर जहां परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। वहीं जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की पूरी टीम लगाई गई है, साथ ही सचल दल भी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा पर नजर रखेंगे।
[ad_2]
Source link