Meerut News Live: रणजी मुकाबले के तीसरे दिन UP की शानदार शुरुआत, अरविंद मल्लपा बांगरी होंगे मुजफ्फरनगर के DM

[ad_1]

12:17 PM, 19-Jan-2023

भामाशाह पार्क में चल रहे रणजी मैच में उत्तर प्रदेश की टीम 362 रन पर ऑलआउट हो गई है। उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 136 रन की लीड ली है। लंच टाइम तक 100.2 ओवर खेलते हुए उत्तर प्रदेश ने 362 रन पर सभी विकेट गंवा दिए हैं।

11:51 AM, 19-Jan-2023

असम में राजौरी में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर ज्ञापन दिया।

10:54 AM, 19-Jan-2023

डीएम मुजफ्फरनगर अरविंद मल्लपा बांगरी
– फोटो : अमर उजाला

पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी का ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के डीएम के रूप में हो गया है। अपर आयुक्त मेरठ मंडल चैत्रा वी को पीवीवीएनएल एमडी का कार्यभार मिला है।


जानकारी के अनुसार शासन ने देर रात डीएम चंद्रभूषण सिंह का तबादला कर दिया है। पश्चिमांचल विद्यु वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद मलप्पा बंगारी जिले के नए डीएम होंगे। देर रात शासन ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, इनमें चंद्रभूषण सिंह भी शामिल है। करीब सवा साल से वह जिले में तैनात थे। कुछ दिन पहले ही जिले से एसएसपी विनीत जायसवाल का तबादला किया गया था। आईपीएस संजीव सुमन जिले के पुलिस कप्तान बनाए गए थे।

10:25 AM, 19-Jan-2023

उत्तर प्रदेश ने तीसरे दिन की शुरआत करते हुए 77 ओवर में 5 विकेट खोकर 305 रन बना लिए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकु सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 104 रन पर नाबाद हैं। जबकि उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज अक्षदीपनाथ क्रीज पर हैं।

08:29 AM, 19-Jan-2023

Meerut News Live: रणजी मुकाबले के तीसरे दिन UP की शानदार शुरुआत, अरविंद मल्लपा बांगरी होंगे मुजफ्फरनगर के DM

मेरठ के भामाशाह पार्क में चल रहे रणजी मुकाबलों का आज तीसरा दिन है। प्रियम के शतक की बदौलत उत्तर प्रदेश ने बढ़त बनाई। पहली पारी में ओडिशा के 226 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश ने 68 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। 31 रन की लीड के बाद पिच पर रिंकु सिंह 73 रन बनाकर क्रीज पर।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उत्तर प्रदेश की टीम ने 68 ओवर में 4 विकेट पर 257 रन बनाए। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 31 रन की लीड ली है। जिसमें प्रियम की 122 रन की शतकीय पारी शामिल है। रिंकु सिंह 73 बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि कार्तिकेय जयसवाल ने अभी खाता नहीं खोला है।

दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने गियर बदला। 4 रन पर आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। कुणाल यादव ने 5 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन, जबकि स्टार गेंदबाज शिवम मावी ने 2 विकेट लिए। 

भाग्य का मिला साथ तो प्रियम गर्ग के बल्ले से निकला शतक। प्रियम बोले घरेलू मैदान पर शतक बनता है तो दिल से खुशी होती है। कहा-हमारी टीम अच्छी लीड लेगी, जिससे हम मैच में जीत दर्ज कर सकें। शिवम मावी ने कहा अच्छा टारगेट देने का लक्ष्य। जीतने के लिए खेलेंगे। 

क्रिकेट के साथ पढ़ाई भी जरूरी: रफीउल्ला खान

पूर्व रणजी खिलाड़ी रफीउल्ला व रवि बोहरा 65 साल से दोस्ती की मिसाल कर रहे कायम। बोले पहले छक्का मारते थे तो मैच से बाहर निकलाने की चेतावनी मिल जाती थी। कहा कि पिछले 40-50 वर्षों में क्रिकेट बहुत बदल गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *