[ad_1]
03:44 PM, 07-Jan-2023
जेल गए पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनका बेटा इमरान, कड़ी सुरक्षा के बीच जेल में दाखिल हुए। देखें ये वीडियो-
02:48 PM, 07-Jan-2023
बिग बॉस में आज दिखेंगे अर्चना के भाई गुलशन

अर्चना
– फोटो : social media
गंगानगर निवासी मॉडल व अभिनेत्री अर्चना गौतम पिछले तीन महीने से बिग बॉस के घर में हैं। घर के बाहर प्रशंसक उन्हें खूब वोट कर रहे हैं। शो में वह एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में सामने आई हैं। सलमान खान भी कई बार अर्चना के व्यक्तित्व की तारीफ कर चुके हैं। शनिवार को वीकेंड के वार पर बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट के घरवालों को बुलाया है, जिसमें अर्चना के घर से उनके छोटे भाई गुलशन गौतम नजर आएंगे। गुलशन ने कहा कि शो में अर्चना एकमात्र कंटेस्टेंट हैं जिनका व्यक्तित्व असली है। उनको लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
12:13 PM, 07-Jan-2023

Haji yaqub and son Imran
– फोटो : Amar ujala
हाजी याकूब कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पिछले नौ माह से दिल्ली में डेरा डाला हुआ था। लेकिन बार बार ठिकाने बदलने के कारण पुलिस को सही लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। अब सटीक लोकेशन मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाजी याकूब को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें पूरी खबर: Meerut: हाजी याकूब पर कसा शिकंजा, पुलिस ने आधी रात को दिल्ली से धर दबोचे पिता-पुत्र, कोर्ट में होंगे पेश
शनिवार सुबह हाजी याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान को गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां याकूब पक्ष के वकील की सारी दलीलों को खारिज करते हुए अदालत ने बाप-बेटे को 60 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया। याकूब का एक बेटा इमरान उर्फ भूरा पहले से ही जेल में बंद है।
12:12 PM, 07-Jan-2023

हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
– फोटो : अमर उजाला
दोनों पिता-पुत्र अपने एक रिश्तेदार के घर पर ही ठहरे हुए थे। याकूब कुरैशी और उनकी बेटे की गिरफ्तारी होने की जानकारी लगते ही याकूब के समर्थकों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र को मेरठ पुलिस दिल्ली से लेकर मेरठ के खरखौदा थाना पहुंची। जहां याकूब के समर्थक भारी संख्या में जुट गए।
एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि ने बताया कि 50-50 हजार के इनामी याकूब कुरैशी और उनका बेटा इमरान एक रिश्तेदार के घर पर छिपे हुए थे। सटीक लोकेशन और सर्विलांस की टीम साथ ले जाकर पुलिस दिल्ली गई। जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Meerut News Live: हाजी याकूब कुरैशी और बेटा इमरान दिल्ली से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजे जेल
गैंगस्टर में वंचित 50 हजार के इनामी पूर्व मंत्री हाजी याकूब व उनके बेटे इमरान को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है समर्थकों की भीड़ जुट गई थी जिसके चलते विस्तार से पूछताछ भी नहीं हो सकी है। अब वह जेल में जाकर पिता व पुत्रों से पूछताछ करेंगे।
हाजी याकूब और बेटे इमरान पर अवैध रूप से मीट फैक्टरी संचालन का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में 50 हजार का इनाम पुलिस ने आरोपियों पर घोषित किया था। पुलिस ने याकूब के परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा भी पंजीकृत किया था। काफी समय से याकूब और उनके बेटे की तलाश की जा रही थी। लेकिन पता नहीं चल सका था। कई दिन से मेरठ पुलिस ने दिल्ली में डेरा डाले हुआ था। दे रात जाकर उनके बेटे को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब हुई। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया याकूब को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। जल्दी ही जेल में जाकर याकूब और उनके बेटों से पूछताछ की जाएगी।
31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी में पुलिस ने छापा मारा था। जहां पर अवैध तरीके से मीट पैकेजिंग का काम चल रहा था। पुलिस ने याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे इमरान व फिरोज के खिलाफ सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इसके बाद मेरठ पुलिस ने याकूब कुरैशी और उनके परिवार सहित सात लोगों पर गैंगस्टर की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। आरोपी याकूब का बेटा फिरोज कोर्ट में सरेंडर करके एक चला पहले जेल चला गया, जबकि पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर बाहर हैं।
[ad_2]
Source link