[ad_1]
अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर यह टूल कैसे काम करता है तो इससे पहले आपको इस उदहारण को सही तरीके से समझने की जरुरत है. सोच लीजिये आपको एक प्रेजेंटेशन तैयार करना है. लेकिन, उसे तैयार करने में आपको कई दिनों या फिर कई घंटों का समय लगने वाला है. आपके पास उतना समय नहीं है और काफी जल्दबाजी में हैं. आमतौर पर एक प्रेजेंटेशन को तैयार होने में कम से कम 2 से 3 घंटे का समय लगता है लेकिन, इस टूल की मदद से आप महज चंद सेकंड्स में ही प्रेजेंटेशन तैयार कर सकेंगे. Powerpoint में क्या लिखना है, उसे क्या डिजाइन देना है, स्लाइड के लिए कौन सा एनीमेशन रखना है, कौन सा टेम्पलेट रखना है और कौन सा फोटो लगाना है जैसी चीजों को यह टूल कई सेकंड्स में निपटाने की क्षमता रखता है. आपको सिर्फ Copilot टूल को ऐसा करने का कमांड देना है.
[ad_2]
Source link