[ad_1]

गढ़ौली धाम आश्रम में अतिक्रमण हटाते लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के कछवा क्षेत्र में बन रहे गढ़ौली धाम आश्रम में रविवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रशासन की ओर से बुलडोजर भेजा गया पर आश्रम के लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। गड़ौली गांव में ओएस बाल मुकुंदन ट्रस्ट 108 फीट ऊंचा मंदिर और गोशाला का निर्माण करा रही है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी (काशी क्षेत्र) सुनील भाई ओझा हैं। आरोप है कि चहारदीवारी के अंदर ग्राम समाज और कुछ किसानों की जमीन भी है। गड़ौली के कमहरिया निवासी मृत्युंजय सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट की ओर से शनिवार को ग्राम समाज की जमीन खाली कराने का आदेश जिलाधिकारी के पास आया।
गोशाला, कुछ कमरे और टिन शेड को हटाया गया
जिलाधिकारी ने ग्राम समाज की जमीन चिह्नित कराकर खाली कराने का आदेश दिया। इसके बाद रविवार को राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर लेकर गई लेकिन उसके पहले ही ग्राम समाज की जमीन पर बनी गोशाला, कुछ कमरे, टिन शेड ट्रस्ट की ओर से तोड़कर हटाए जाने लगे।
[ad_2]
Source link