[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : ANI
विस्तार
मिर्जापुर में आपस में विवाद के बाद जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द गांव के सामने पति पत्नी ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। मौत से गांव में मातम छा गया तो वहीं परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के बघेडाकला गांव निवासी दीपक कुमार (24) के घर पर शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे मे सोने चले गए थे। दीपक व हीरावती भी अपने कमरे मे चले गए। आशंका है कि रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। दीपक कुमार शनिवार की सुबह आत्महत्या करने की बात कहते हुए घर से निकला। उसके पीछे उसकी पत्नी हिरावती भी निकल गई। बिहसडाखुर्द गांव के सामने जब डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी के सामने दीपक (24) कूदा तो बचाने के लिए हीरावती (22) उसे पकड़ने लगी। दीपक की तो मौके पर मौत हो गई और हीरावती गम्भीर रुप से घायल हो गई थी। शनिवार की सुबह छह बजे पेट्रोलिंग कर रहे रेल कर्मी ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर जिगना और एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस से घायल हिरावती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर भेजा गया। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया । जहां पर हीरावती की भी मौत हो गई। उधर मालगाड़ी के चालक ने गैपुरा रेलवे स्टेशन पर भी सूचना किया। घर से लगभग दो किमी दूरी पर हुई घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक तीन भाई दो बहनो में दूसरे नम्बर पर तथा भाइयों में बडा था। वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर मे रह कर नौकरी करता था। 14 जनवरी को घर आया था जून 2022 में ही हीरावती के साथ शादी हुई थी । घटना की जानकारी होते ही मां निर्मला देवी बेसुध हो कर गिर गई ।परिजनो का रो-रोकर हाल बेहाल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज व उप निरीक्षक छोटू राम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
[ad_2]
Source link