Mirzapur Crime: संदिग्ध परिस्थियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज के हत्या का आरोप

[ad_1]

Mirzapur: Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of murder

मृत्यु
– फोटो : istock

विस्तार

मिर्जापुर में चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव निवासी श्रीदेवी (25) की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड़ गांव निवासी राम स्वरूप निषाद ने अपनी पुत्री श्रीदेवी (25) की शादी दो वर्ष पहले चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव निवासी पंडित से किया था। शुक्रवार की रात श्रीदेवी की तबीयत खराब होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर मण्डलीय अस्पताल आए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर मायके वाले  अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे। मृतक तीन बहनों में छोटी थी। उसे तीन भाई है। मृतका के भाई श्रीराम ने बताया कि शादी के बाद दहेज में बाइक की मांग किए। तो उसे दिया गया। इसके बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार की रात को गांव के लोगों से पता चला कि बहन की मौत हो गई है। तब अस्पताल पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *