Mirzapur Crime: 45 साल का प्रेमी..22 साल की प्रेमिका, रात में मिलने पहुंचा, बात बिगड़ी तो आग लगाने की कोशिश

[ad_1]

45 year old lover..22 year old girlfriend, came to meet at night tried to set her on fire

आग
– फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर में अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे प्रेमी ने परिजनों के न मानने पर आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। जिसे मौके पर मौजूद पुलिस व अग्निशमन की टीम ने बचा लिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है। रात दो बजे से शुरू हुआ हंगामा सुबह 10 बजे समाप्त हुआ।

चंदौली जिले के एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय लड़की से प्रेम हो गया। वह लड़की के घर कई महीने से आ रहा था। परिजनों का कहना है कि गुरुवार की रात को फोन कर जान से मारने की धमकी देने लगा। डर से परिजन घर मे ताला मारकर अन्यत्र चले गए।

यह भी पढ़ें- Varanasi: कौन है वाराणसी में सीरियल ब्लास्ट करने वाला आतंकी वलीउल्लाह, फिर से चर्चाओं में क्यों आया? 

11 बजे प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंचा। परिजनों के न मिलने पर वह ताला तोड़कर अंदर घुस गया। उधर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रेमी ने  खुद को अंदर बंद कर लिया।जिसके बाद गैस सिलेंडर लेकर प्रेमी लड़की के घर की छत पर पहुंच गया। वह आग लगाकर जान देने की कोशिश करने लगा। अदलहाट थाना प्रभारी विजय चौरसिया के समझाने के बाद भी प्रेमी नहीं माना। इसके बाद एसडीएम चुनार व सीओ चुनार मौके पर पहुंचे। लड़की के आने के बाद भी प्रेमी नहीं उतरा। सुबह वह आग लगाया तब तक वहां मौजूद फायर मैन ने पानी डालकर आग को बुझा दिया। प्रेमी वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस प्रेमी को लेकर थाने आई है। थाना अध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि चंदौली निवासी प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। वहां पर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे पकड़ लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *