Mirzapur News: नींव की खोदाई में निकली सोने की गिन्नी बताकर दो अध्यापकों से लाखों रुपये की ठगी, पांच गिरफ्तार

[ad_1]

Two teachers were defrauded of lakhs of rupees by pretending to be gold coins, five were caught in mirzapur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


मिर्जापुर में प्राथमिक विद्यालय के दो अध्यापकों से नींव की खोदाई में मिली सोने की गिन्नी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले पांच ठगों को सोमवार को पुलिस ने महुवारी कला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 75 हजार रुपये नकद और आठ पीली धातु की गिन्नियों के अलावा मोबाइल फोन और बोलेरो बरामद की गई है।

एएसपी सिटी नितेश सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि चुनार थाना क्षेत्र के कैलहट निवासी चंद्रशेखर सिंह ने दो फरवरी को तहरीर दी थी कि उनके मोबाइल पर फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने नींव की खोदाई में मिली सोने की गिन्नी बताकर तीन लाख 10 हजार रुपये ले लिया। सोने की गिन्नी नकली थी।

इसी तरह तीन फरवरी को चुनार के नियामतपुर खुर्द गांव निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि उनसे दो लाख 16 हजार की धोखाधड़ी हुई है। दोनों प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। दोनों अध्यापकों को विंध्याचल क्षेत्र में बुलाकर ठगी की गई थी। दोनों ने विंध्याचल थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी।

इस बीच विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने मुखबिर की सूचना पर महुवारी कला मोड़ के पास से सोमवार को शाम को सोने की गिन्नी बताकर नकली सोना देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों संजय लाल बिंद निवासी दादर कला विंध्याचल, सुनील कुमार पाल निवासी दादर कला, विलेंदर कुमार बिंद निवासी विसहिजन खुर्द थाना मेजा प्रयागराज, गौतम कुमार निवासी मुराजपुर थाना जिगना, भगवान दास निवासी बलीपुर विजयपुर थाना विंध्याचल को बोलेरो से गिरफ्तार किया।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *