[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : ANI
विस्तार
वाराणसी से घर लौटते समय चुनार के रुदौली के पास बाइक सवार युवक की तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चुनार कोतवाली के अंतर्गत सराय टेकौर निवासी (30 वर्षीय) हिमांशु उर्फ बंटी पुत्र बसंत लाल श्रीवास्तव बाइक से वाराणसी से घर आते समय चुनार कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव के पास सड़क पर बाइक खड़ी कर पानी का तलाश कर रहा था। पानी नहीं मिलने पर सर नीचे कर वहीं सड़क पर बैठ गया। जहां उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Weather News: प्री मानसून ने दी दस्तक, बारिश की फुहार और बादल से तपती गर्मी से मिली राहत, IMD ने दी ये जानकारी
पिता बसन्त लाल ने बताया कि उनका पुत्र हिमांशु तीन दिन से वाराणसी गया था। बुधवार की दोपहर दो बजे पत्नी को फोन कर बताया की घर आ रहा है। चार बजे के करीब रुदौली गांव के पास पहुंच कर बाइक खड़ा कर सड़क के पटरी पर बैठ गया। स्थानीय लोगों ने बताया की वह पानी खोज रहा था पानी नहीं मिलने पर वही बैठ गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गया।
किसी ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी अदलपुरा जितेंद्र सरोज को दिया मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने युवक को तत्काल पीएचसी चुनार ले गए। जहां चिकित्सको ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पीएचसी पर पहुंच गए ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने मां बाप का इकलौता संतान था। मृतक को एक पुत्र एक पुत्री है।इकलौते पुत्र की मौत से माता पिता का रो रो कर हाल बेहाल है। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि युवक को अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
[ad_2]
Source link