[ad_1]

गाजीपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की जनसभा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को गाजीपुर के जखनिया विधानसभा के अलीपुर मदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए हुंकार भरी। विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और जनता से आह्वान किया कि 2019 में जो गलती हुई उसे अब मत दोहराना। डिप्टी सीएम ने कहा कि गाजीपुर में जो गलती 2019 में हुई उसे 2024 के लोकसभा चुनाव में सीट जीतकार खत्म करना है।
उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा का शासन जब से देश और प्रदेश में आया है तब से हर जगह जमकर विकास हुआ है। कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि पक्का मकान और शौचालय बने। जिसे मोदी सरकार में पूरा करने का काम हुआ। इस सरकार में हर घर पेयजल और रसोई गैस को जन-जन तक पहुंची है।
2017 से पहले बिजली का बुरा हाल था
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बुंदेलखंड में पानी ट्रेन से जाती थी। आज बुंदेलखंड में हर घर पानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पहले गाजीपुर में बिजली कहां आती थी। एक हफ्ता दिन में आती थी और एक हफ्ता रात में आती थी। 2017 से पहले प्रदेश भर में बिजली का बुरा हाल था।
ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- लोकसभा चुनाव में भाजपा की होगी एकतरफा जीत
[ad_2]
Source link