Mission 2024: नड्डा ने लिया चुनावी तैयारियों का फीडबैक, कहा- पांचों लोकसभा सीटों पर लगाएं जीत की हैट्रिक

[ad_1]

Uttarakhand BJP Core committee meeting in Haridwar JP Nadda Took Feedback from party workers

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में जेपी नड्डा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प के साथ तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन से आगे की कार्ययोजना पर रिपोर्ट मांगी है।

रविवार को हरिद्वार के एक होटल में नड्डा ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा व नगर निकाय चुनावों की नब्ज टटोली। साथ ही सरकार के कामकाज और योजनाओं का फीडबैक लिया। नड्डा ने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए। उनके इस संकेत से माना जा रहा कि प्रदेश में शहरी निकायों के चुनाव समय पर हो सकते हैं।

उन्होंने सांसदों, मंत्रियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए। संगठन की प्रदेश स्तरीय टीम भी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत का दौरा कर चुनाव को लेकर चर्चा करेगी। टीम के सुझाव पर संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार की जाएगी। निकाय चुनाव के लिए प्रमुख चुनावी मुद्दों की तैयार सूची और वार्डों के आरक्षण के हिसाब से रणनीति बनाई जाएगी।

Haridwar: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे जेपी नड्डा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की टटोली नब्ज

नड्डा ने कहा, प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगानी है। इसके लिए अभी से तैयारियों में जुटना होगा। जीत के साथ प्रत्येक सीट पर वोट प्रतिशत भी बढ़ाने के लिए काम करना होगा। सांसद, मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवास कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने विधानसभा चुनाव में हारी 23 सीटों पर अब तक की तैयारी का ब्योरा लिया। साथ ही बूथ स्तर पर घर-घर वोटर बनाने और हर विधानसभा में 10 हजार नए वोटर बनाने का लक्ष्य दिया। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक मदन कौशिक आदि मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *