[ad_1]

इरफान सोलंकी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने अब तक इरफान और शौकत अली की 24 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। जाजमऊ के हिलाल कंपाउंड में बने फ्लैटों में शौकत और इरफान की पत्नी पार्टनर हैं। इसमें इरफान का पैसा लगा था। पुलिस अब 40 करोड़ की ऐसी संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है जो इरफान की निजी संपत्ति है।
पुलिस को जांच में इरफान और उनकी पत्नी नसीम के नाम से कई संपत्तियां मिली हैं। इसमें चकेरी स्थित स्वर्ण जयंती विहार योजना में केडीए के तीन प्लॉट प्रत्येक 162 वर्गमीटर के मिले हैं। इसमें से दो प्लॉट विधायक की पत्नी के और एक विधायक के नाम पर हैं। वहीं, चकेरी के आशियाना में भी विधायक के नाम से केडीए का एक फ्लैट (थ्री बीएचके) पाया गया है। पुलिस तीन प्लॉटों और फ्लैट सहित कई और संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी कर रही है। ये संपत्तियां उन 150 करोड़ में शामिल हैं जो विधायक और उनके गुर्गों की चिह्नित की गई हैं।
[ad_2]
Source link