[ad_1]

यूपी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस क्षेत्र के पार्क में स्कूल के क्लर्क ने एक बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शुक्रवार को हुई घटना के बाद रविवार शाम को फिर से आरोपी पार्क में पहुंच गया। उसे देखकर बच्चा डर गया और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइंस में रहने वाले एक व्यक्ति ने सुमित मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका आठ साल का भतीजा तीसरी कक्षा में पढ़ता है। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे भतीजा पार्क में खेल रहा था। इसी दौरान वहां आरोपी पहुंच गया। उसे देखकर बच्चा डर गया और घर पहुंच गया।
उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसे सुमित मिल गया था और उसे अपने साथ पार्क में ले गया था। तब आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
वह बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह धामपुर स्थित एक निजी स्कूल में क्लर्क है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
दहशत में बच्चे ने दो दिन तक नहीं की शिकायत
आरोपी सुमित ने शुक्रवार को बच्चे के साथ घिनौनी हरकत की थी। तब आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने घर जाकर शिकायत की तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसी डर में बच्चे ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी नहीं दी। रविवार शाम बच्चा अन्य बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था।
इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया। बच्चा आरोपी को देखकर डर गया और वह वहां से भागकर अपने घर में छिप गया। परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने दो दिन पहले हुई घटना की जानकारी दी।
[ad_2]
Source link