Moradabad: दहशरे पर महानगर में रूट डायवर्जन, दोपहर बाद बसें नहीं करेंगी प्रवेश, यह रहेगा यातायात प्लान

[ad_1]

Moradabad: Route diversion metropolis on Duhsehra, buses will not enter after noon, police put barricades

मुरादाबाद में तैयार किया गया रावण का पुतला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दशहरे पर मंगलवार को लाइनपार रामलीला मैदान में रावण दहन होगा। यहां जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। मेला शुरू होने से पहले दोपहर दो बजे से बसों का शहर में प्रवेश नहीं होगा। यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जगह जगह फोर्स तैनात रहेगी।

एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक कांठ रोड से मुरादाबाद आने वाले वाहन दोपहर दो बजे से किला रोड पर रोके जाएंगे। बसों का संचालन किला रोड से होगा। मेला समाप्ति के बाद पहले की स्थिति बहाल की जाएगी। मेला देखने के बाद लोग कपूर कंपनी से पैदल जा सकेंगे।

कपूर कंपनी पुल से रामलीला ग्राउंड कुंदनपुर का ट्रैफिक वन वे रहेगा। चौधरी चरण सिंह चौक से सभी वाहन मंडी समिति तक ही जा सकेंगे। जहां पार्किंग की सुविधा रहेगी।

पास वाले वाहन ही रामलीला मैदान की ओर

रामलीला कमेटी की तरफ से वाहन पास जारी किए गए हैं। वे पास के साथ वाहन स्वामी पुतलीघर से होकर रामलीला ग्राउंड की तरफ जाएंगे। किसी भी प्रकार के वाहन मानसरोवर गेट, प्रकाश नगर चौराहा, मझोली चौराहा, बुद्धि विहार से रामलीला परिसर की तरफ नहीं जाएंगे। माल गोदाम के वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। 24 अक्तूबर की रात 11 बजे की जगह नो इंट्री देर रात दो बजे खुलेगी।

ये रहेगा बसों के डायवर्जन का रूट

  • दिल्ली से आने वाली बसें गांगन तिराहे से आजाद नगर की ओर भेजी जाएंगी।
  • कांठ से मुरादाबाद की तरफ आनेवाली रोडवेज बसें दिन में दो बजे के बाद किला रोड तिराहा तक आएंगी। मेला समाप्त होने तक वहीं से सवारी लेकर वापस जाएंगी।
  • कांशीपुर टांडा-बाजपुर के निजी और रोडवेज बसें भी दिन में दो बजे के बाद काशीपुर तिराहा तक आएंगी। वहीं से सवारी भरकर मेला समाप्ति तक चलेगी।
  • रामपुर-बरेली से मुरादाबाद आने वाली बसें हनुमान मूर्ति तिराहा तक संचालित की जाएंगी। वहीं से वापस चली जाएंगी।
  • संभल दिल्ली, बिलारी की तरफ से मुरादाबाद आने वाली बसें भी आजादनगर मोड़ तक संचालित होंगी। वहीं से मेला समाप्ति तक सवारी भरकर संचालित की जाएंगी।
  • अन्य छोटे वाहन यथावत शहर में संचालित किए जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *