Moradabad: रेलवे ने 10 घंटे में बनाया 100 मीटर पुल, अंग्रेजों के समय का बना ब्रिज हटा, अब ट्रेनों की गति बढ़ेगी

[ad_1]

Moradabad: Railway built 100 meter bridge 10 hours, bridge built during British era was removed

िबशारतगंज-आंवला स्टेशनों के बीच बनाया गया पुल।
– फोटो : रेलवे

विस्तार


रेलवे के इंजीनियरिंग कौशल ने एक बार फिर निर्माण से जुड़े कई विभागों को आईना दिखाया है। महज 10 घंटे में अंग्रेजों के समय का पुराना पुल हटाकर 100 मीटर लंबा नया रेलवे पुल तैयार कर दिया। यह पुल मुरादाबाद रेल मंडल के चंदौसी-आंवला रेलखंड पर िबशारतगंज-आंवला स्टेशनों के बीच बनाया गया है।

पुराना पुल हाई स्पीड ट्रेनों के लिहाज से जर्जर हो चुका था। यहां से ट्रेनें महज 20 किमी प्रतिघंटा की गति से गुजर रही थीं। रेलवे ने मुख्यालय से अनुमति लेकर पुराने पुल को हटाकर नया पुल स्थापित करने के लिए ब्लॉक लिया। इसके कारण सात ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। पुराने पुल को हटाने का काम बृहस्पतिवार सुबह सुबह सात बजे शुरू कर दिया गया।

यह शाम 4:30 बजे तक पूरा होना था लेकिन आधा घंटा लेट हो गया। शाम पांच बजे तक रेेलवे ने नया पुल बनाकर तैयार कर दिया। 18-18 मीटर के अंतर से पांच स्थानों पर नए गर्डर स्थापित किए गए। नया रेलवे ट्रैक बिछाया गया। शाम सवा पांच बजे के बाद पहली ट्रेन धीमी गति से गुजारी गई।

इसके बाद पुल को 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों के गुजरने के लिए खोल दिया गया। रेलवे के इंजीनियरों का कहना है कि नई पटरियां व स्लीपर ज्यादा वजन के हैं। इससे ट्रेनों को तेज गति से गुजरने में दिक्कत नहीं होगी। मुरादाबाद से बरेली के बीच यात्रा में कम समय लगेगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *