Moradabad: शादीशुदा ने युवती से की कोर्ट मैरिज, दोनों को रखना चाहता था एक साथ..पंचायत ने सुनाया यह फरमान

[ad_1]

Moradabad: Married man did court marriage with girl, wanted to keep both of them together

मुरादाबाद में युवती ने दर्ज कराया केस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों के पिता ने गांव की ही 22 वर्षीय युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी पर पहली पत्नी ने अपने ससुराल और मायके वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बिरादरी व आसपास के गांवों के लोगों ने पंचायत कर व्यक्ति को पहली पत्नी के साथ रहने का फरमान सुनाया। 

क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक डीजे बजाने का काम करता है। उसके तीन बच्चे हैं। युवक ने मोहल्ले की ही युवती के साथ करीब आठ माह पहले कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी पत्नी को मिलने पर उसने पति से युवती से दूर रहने कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पत्नी ने अपने ससुराल व मायके वालों को इस बारे में जानकारी दी। 

सूचना पर गांव पहुंचे मायके वालों ने बिरादरी और आसपास के कुछ लोगों को बुलाया। पंचायत ने युवक से कहा कि वह पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकता। यह गैरकानूनी है। साथ ही युवक को पहली पत्नी के ही साथ रहने को कहा। जिस पर वह उक्त युवक पहली पत्नी के साथ ही रहने को तैयार हो गया।

ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत में युवक की दूसरी शादी को अवैध करार दिया गया है। अब युवक पहली पत्नी के ही साथ रहेगा। वहीं युवक के पहली पत्नी के साथ रहने के लिए तैयार होने के बाद मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

पत्नी को जमकर पीटा फिर दे दिया तलाक

ठाकुरद्वारा के मोहल्ला बंजारान वार्ड-12 निवासी शमीम जहां ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। कहा कि उसकी शादी उत्तराखंड के रामनगर के गांव चिलकिया टांडा निवासी नासिर हुसैन के साथ हुई है। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे है। आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट व अभद्र व्यवहार करते हैं।

महिला के अनुसार सात फरवरी को उसके बड़े बेटे सानिव को स्कूल भेजने में देर हो गई, तो इस पर उसके पति भड़क गए और सानिव को पीटने लगे। जब वह बचाने की कोशिश करने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की। ससुराल के अन्य लोगों ने भी उसे मारा-पीटा। इसके बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया।

महिला ने फोन कर अपनी बहन और बहनोई को मामले की जानकारी दी। इस पर वे शमीम जहां को लेकर गांव के प्रधान के पास पहुंचे। प्रधान ने उसका ससुराल वालों को बुलाया। लेकिन वह नहीं आए। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *