[ad_1]
युवक की ससुराल में जहर खाकर मौत होने से गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचे परिजनों को समझा मामला शांत करवाया।

मुरादाबाद में शव को हाईवे पर रखकर कार्रवाई की मांग करते परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार सूर्य नगर निवासी मोहित ठाकुर की जहर के सेवन से मौत हो गई। परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम दिल्ली रोड पर मानसरोवर कॉलोनी के गेट पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक परिजन हंगामा करते रहे। जिससे दिल्ली रोड पर एक किलोमीटर लंबा जाम गया।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। परिजनों का कहना है कि बुधवार को मोहित की पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। मोहित उसे बुलाने मायके गया था। आरोप है कि वहां उसे जहर खिला दिया गया।
इससे उसकी मौत हो गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link