Moradabad: साइबर अपराधी ने युवक से ठग लिए 9.47 लाख रुपये, घर बैठे काम दिलाने का दिया था झांसा

[ad_1]

Moradabad: Cyber criminal duped youth of Rs 9.47 lakh, had promised get work done at home

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


साइबर अपराधी ने एक युवक को घर बैठे लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर 9 लाख 74 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत कर रकम वापस कराने की गुहार लगाई है। मझोला के बुद्धि विहार निवासी युवक ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसने एकाउंट बनाया है। किसी व्यक्ति ने अपने एकाउंट से एक पोस्ट किया था। जिसमें लिखा कि घर बैठे कुछ ही घंटे काम करने पर लाखों रुपये कमाएं।

पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया। तब आरोपी ने युवक को टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ लिया था। इसके बाद उसे बताया कि प्रीपेड टास्क के तहत निवेश करने पर मुनाफा होगा। वीडियो को लाइक और सब्सक्राइब करने समेत अन्य टास्क दिए थे। पीड़ित ने बताया कि उसने पहले 100 रुपये निवेश किए।

टास्क पूरा करने पर उसे 120 रुपये मिल गए। इसके बाद दूसरा टास्क पूरा करने पर 200 रुपये पर 260 रुपये। इसी तरह साइबर ठग उसे टास्क देते गए और रकम बढ़ाते चले गए। इसके बाद ठग ने कभी 20 हजार तो कभी 50 रुपये जमा कराए। आरोपी ने उन्हें बताया कि उनके खाते में मुनाफे के साथ पूरी रकम आ जाएगा।

उन्हें परेशान होने की जरूरत हैं। वह टास्क पूरा करते रहें। पीड़ित ने बताया कि आपके नाम से बनाए गए एकाउंट में रकम जमा हो रही है। 9 लाख 47 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के बाद ठग ने कहा कि टैक्स जमा करने पर ही ट्रांसफर की गई रकम और मुनाफे की रकम मिलेगी।

इसके बाद पीड़ित को एहसास हो गया कि उसके साथ साइबर ठगी हो गई है। पीड़ित ने उन खातों की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि रकम तेलंगाना में ट्रांसफर हुई है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *