Moradabad weather: धनतेरस पर बदला मौसम का मिजाज, सुबह हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड, दोपहर तक छाई रही धुंध

[ad_1]

Moradabad weather: Weather changed on Dhanteras, light rain in the morning increased the cold.

मुरादाबाद में बारिश के बाद छाई धुंध
– फोटो : अमर उजाला

मौसम में आए बदलाव के साथ शुक्रवार सुबह को हल्की बूंदाबांदी ने मुरादाबाद मंडल में ठंड बढ़ा दी है। हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। धनतेरस पर बारिश होने से कारोबारियों की चिंता बढ़ी हुई है। कई फड़ खोखे वाले अपने सामान को ढकने के लिए तिरपालों को लेकर इधर-उधर लेकर जाते रहे।

बारिश के बाद धुंध भी छा गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं। इससे रात के तापमान में और कमी आएगी। मुरादाबाद में बादल छाए रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिक धुंध देखने को मिल सकती है।

इसके साथ ही मुरादाबाद मंडल में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार की सुबह को हल्की धूप निकली थी। इसके बाद फिर से धूप निकल गई थी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *