[ad_1]

वाराणसी में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में भारी सतर्कता और सुरक्षा की घेरेबंदी के बाद भी जैतपुरा इलाके के दोषीपुरा में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल हो गया। शनिवार शाम ताजिया जुलूस के दौरान शिया और सुन्नी भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और तोड़फोड़ की गई। पथराव में पुलिसकर्मियों सहित 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
पुलिस की जीप व बाइक सहित 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पुलिस ने लाठी भांजकर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा और माहौल को सामान्य कराया। 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और डीएम एस राजलिंगम ने क्षेत्र में कैंप किया।
मामले की संवेदशीलता को देखते हुए क्षेत्र में जैतपुरा सहित छह थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी और आरएएफ तैनात की गई है। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। जिन भी लोगों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने का काम किया है, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: 10 साल बाद मिला बिछड़ा पति; देखते ही लिपट कर रोने और दुलारने लगी पत्नी, बच्चों को फोन कर बोली…पापा मिले हैं
[ad_2]
Source link