[ad_1]

मुख्तार अंसारी (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी और उसके करीबियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब पुलिस ने आईएस-191 आपराधिक गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी गिरोह की पत्नी व सक्रिय सदस्य आफसा अंसारी और उसके साले अनवर शहजाद व सरजील उर्फ आतिफ रजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबकि आपराधिक कृत्यों से अर्जित कर बैंक में रखे गए 2 करोड़ 35 लाख 13 हजार 803 रुपये को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई धारा 14 (1) उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 कुर्क कर जब्तीकरण के तहत की है।
यह है मामला
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली दीन दयाल पांडेय ने पांच फरवरी को अपनी आख्या प्रेषित किया है, जिसपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 8 फरवरी को कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत आदेश दिया, जिसके मुताबिक दर्जी टोला थाना मुहम्मदाबाद निवासी आईएस-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और शहर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदबाड़ा निवासी अनवर शहजाद व सरजील उर्फ आतिफ रजा द्वारा संचालित कंपनी आगाज इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट लिमिटेड, ग्लोराइज लैण्ड डेवलपर, इनजियो नेटवर्क साल्यूसन, कुसुम विजन इंफ्रा प्रोजेक्ट व मेसर्स विकास कंसट्रक्शन के विभिन्न बैंक खातों से ट्रांसफर करके स्पेक्ट्रम इंफ्रा सर्विसेज प्राइवे़ट लिमिटेड के बैंक आफ बड़ौदा शाखा लंका, वाराणसी के खाते में मौजूद 2 करोड़ 35 लाख 13 हजार 803 रुपये को सीज कर दिया है।
यह कार्रवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि स्पेक्ट्रम इंफ्रा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (कम्पनी) के बैंक आफ बड़ौदा शाखा लंका, वाराणसी के खाते में मौजूद 2 करोड़ 35 लाख 13 हजार 803 रुपये सीज करवा दिया दया है।
[ad_2]
Source link