Mumbai Kauthig 2024: सीएम धामी की प्रवासी उत्तराखंडियों से अपील, कहा- साल में एक बार उत्तराखंड जरूर आएं

[ad_1]

Mumbai Kauthig 2024 CM Dhami appeal to migrant definitely come to Uttarakhand once a year

मुंबई कौथिग में सीएम धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई कौथिग सीजन 15 में प्रवासी उत्तराखंडियों से साल में एक बार मातृभूमि आने की अपील की। उन्होंने कहा कि खुद को तथा अपने बच्चों को अपने गांव से, अपने मूल निवास से जोड़े रखिए। अपने ग्राम देवता, अपने कुल देवी-देवता से जोड़े रखिए। उन्होंने वहां मौजूद मुंबई वासियों से कहा कि वे सभी उत्तराखंड अवश्य आएं और प्रदेश की विशेषताओं का आनंद लें।

सीएम ने कहा कि मुंबई में देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन जैसी संस्थाएं न केवल अपने सामाजिक दायित्व को पूरा कर रही हैं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में जो सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाअभियान चल रहा है, उसमें उत्तराखंड भी योगदान दे रहा है। उत्तराखंड में अब हम जल्द समान नागरिक आचार संहिता को भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं।

Uttarakhand Cabinet:  भत्तों से संबंधित कर्मचारियों की मुराद पूरी, खिलाड़ियों को आरक्षण के लिए बनेगा कानून

हमने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, परन्तु राज्य के संर्वागीण विकास का लक्ष्य अभी भी दूर है। इसको प्राप्त करने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना है। इस अवसर पर देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश राणा, मुख्य आयोजक भरत कुकरेती, धारचूला के विधायक श्री हरीश धामी आदि उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *