Mumbai Vs Bihar LIVE : रणजी मैच में बिहार के बल्ले का दिन, मुंबई की पूरी टीम 251 रन बनाकर पवेलियन वापस

[ad_1]

12:34 PM, 06-Jan-2024

लंच के बाद नहीं टिकी मुंबई की टीम, अब उतरेंगे बिहारी बल्लेबाज

पटना में शनिवार को सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। खराब रोशनी के कारण अटका मैच 11 बजे के बाद शुरू हो सका। मुंबई के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने उतरी अंतिम जोड़ी मोहित अवस्थी और रॉयस्थन एच डायस कुछ खास करामात नहीं दिखा सकी। दो चौके जमाकर मोहित मैच में गरमी लाने का प्रयास तो किया गया, लेकिन फिर लंच हो गया। लंच टाइम के बाद दोबारा दोनों बल्लेबाज उतरे तो जरूर, लेकिन लय नहीं बची। एक बल्लेबाज के चोटिल होने के कारण मैच कुछ देर रुका भी रहा। स्कोर बोर्ड में आज 16 रन ही जुड़े। मुंबई की रणजी टीम के अंतिम विकेट के रूप में मोहित अवस्थी को वीर प्रताप सिंह ने कैच आउट कराया। इस तरह पहली पारी में सर्वाधिक पांच विकेट वीर प्रताप के नाम रहे। मुंबई की पूरी टीम पहली पारी में 251 रनों पर वापस पवेलियन लौट चुकी है। अब कुछ देर में बिहार की टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी और 300 से ज्यादा रन बनाकर मुंबई के सामने खुद को खड़ा करने की कोशिश करेगी।

 

क्रम बल्लेबाज का नाम                        रन गेंद   रन गति 

1. जय बिस्टा 02 14 14.29  
2. भूपेन लालवानी 65 101 64.36
3. सुवेद पारकार 50 111 45.05
4. एसएन खान 01 02 50.00
5. पीवाई पवार 06 10 60.00
6. शिवम दुबे 41 61 67.21
7. शम्स मुलानी 00 02 00.00
8. तनुष कोटियन 50 69 72.46
9. अथर्व विनोद अंकोलकर 15 25 60.00
10. मोहित अवस्थी (नॉट आउट)  15 42 35.71
11. रॉयस्थलन एच डायस (नॉट आउट)  02 23 08.70

12:03 PM, 06-Jan-2024

लंच ब्रेक तक 247 रन, मोहित ने जड़े दो चौके

पटना में शनिवार को सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। खराब रोशनी के कारण मैच सवा 11 बजे के बाद शुरू हुआ तो मुंबई के मोहित अवस्थी ने दो चौकों के जरिए स्कोर बोर्ड को आगे ले जाने का प्रयास किया। बीच में एक बार रन आउट की स्थिति बनी, लेकिन दोनों बल्लेबाज सुरक्षित रहे। अभी लंच ब्रेक है। अबतक 72 ओवर का खेल हुआ है। मुंबई 247 रनों पर नौ विकेट खोकर आगे का खेल खेलने उतरेगी।

11:17 AM, 06-Jan-2024


मुंबई के अंतिम दोनों बल्लेबाज मोहित अवस्थी और रॉयस्थन एच डायस स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने के लिए उतरे।
– फोटो : अमर उजाला

मौसम में सुधार के साथ मुंबई के अंतिम बल्लेबाज उतरे

धूप नहीं निकली, लेकिन रोशनी में सुधार के बाद दोनों टीमों के कप्तानों से राय-मशविरा और अंपायर पी जयपाल और राजीव गोदारा की सहमति के बाद मैच रेफरी अर्जन पाल सिंह ने मैच शुरू कराने का फैसला लिया। मुंबई के अंतिम दोनों बल्लेबाज मोहित अवस्थी और रॉयस्थन एच डायस स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने के लिए उतर चुके हैं।

 

10:51 AM, 06-Jan-2024


मोइनुल हक में प्रैक्टिस करते खिलाड़ी।
– फोटो : अमर उजाला

खराब रोशनी में प्रैक्टिस का उठा रहे मजा

धुंध के बीच सूरज की रोशनी का इंतजार मोइनुल हक स्टेडियम में मुंबई और बिहार की रणजी टीम अब भी कर रही है। खराब रोशनी के कारण मैच शुरू नहीं हो सका है। दोनों टीमों के प्लेयर तैयार हैं, इसलिए अच्छी रोशनी के इंतजार में खिलाड़ी ग्राउंड पर पहुंचकर टाइमपास के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। अंपायर पी जयपाल और राजीव गोदारा के साथ मैच रेफरी अर्जन कृपाल सिंह मौसम विभाग की भी जानकारी ले रहे हैं। वह दोनों टीमों के कप्तानों से संपर्क में भी हैं, ताकि खेलने लायक परिस्थिति होने पर बात कर खेल शुरू कराएं।

10:19 AM, 06-Jan-2024

खराब रोशनी के कारण रुका हुआ है मैच

पटना में शनिवार को सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। खराब रोशनी के कारण मैच सवा 10 बजे तक शुरू नहीं हो सका है। खेल शुरू होता है तो मुंबई के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने उतरी अंतिम जोड़ी मोहित अवस्थी और रॉयस्थन एच डायस पर होगी। अंपायर पी जयपाल और राजीव गोदारा के साथ मैच रेफरी अर्जन कृपाल सिंह मौसम के हाल पर नजर रखे हुए हैं और खेलने लायक परिस्थिति होने पर दोनों टीमों के कप्तानों से बात कर खेल शुरू कराएंगे।

10:15 AM, 06-Jan-2024

बिहार की गेंदबाजी में वीर प्रताप चमके

बिहार के मुकाबले बहुत दमदार बताई जा रही टीम मुंबई को बिहारी कप्तान आशुतोष अमन ने बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला गेंदबाजों ने काफी हद तक सही भी करार दिया। बिहार की ओर से वीर प्रताप सिंह ने 2.91 की औसत से रन देकर 11 ओवर में चार विकेट चटकाए। पिछले सीजन में भी जबरदस्त फॉर्म में रहे सकीबुल गनी ने चार की औसत से रन देकर 15 ओवर में दो विकेट निपटाए। हिमांशु सिंह ने 3.50 की औसत से रन देकर छह ओवर में दो विकेट लिए। कप्तान आशुतोष अमन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2.6 की औसत से रन देकर 10 ओवर में एक विकेट हासिल किया।

09:11 AM, 06-Jan-2024

गेंदबाजों पर दो ही बार भारी पड़े मुंबईकर

बिहार की राजधानी पटना के मोइनुल-हक-स्टेडियम का उद्धार सरकार ने नहीं किया, लेकिन रणजी मुकाबले के साथ इसका सूखा जरूर खत्म हो गया। सदी में पहली बार 5 जनवरी को इस स्टेडियम में रणजी मुकाबला खेलने के लिए टीमें उतरीं। बिहार की टीम को अभ्यास के लिए ग्राउंड नहीं मिलता है, लेकिन उसने मुंबई को दिखा दिया कि उसमें दम तो है। मुंबई की टीम दो ही साझीदारी के जरिए अपनी हालत सुधार सकी, वरना स्कोर और खराब हो सकता था। भूपेन लालवानी और सुवेद पारकर की 91 साझेदारी के पहले विकेट गिरा था, लेकिन इसके बाद विकेटों का गिरना तनुष कोटियन और शिवम दुबे (74 रनों की साझेदारी) के समय ही थमा। इसके बाद फिर विकेट गिरने लगे। कुल मिलाकर, तीन बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके और एक को डक निपटा दिया गया। भूपेन लालवानी ने 65, सुवेद पारकार ने 50, शिवम दुबे ने 41 और तनुष कोटियन ने 50 रन जोड़कर मुंबई को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। मोहित अवस्थी और रॉयस्थलन एच डायस कुछ ही देर में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे और देखना है कि वह 235 रनों में आगे क्या जोड़ पाते हैं।

 

08:57 AM, 06-Jan-2024

Mumbai Vs Bihar LIVE : रणजी मैच में बिहार के बल्ले का दिन, मुंबई की पूरी टीम 251 रन बनाकर पवेलियन वापस

अजिंक्य रहाणे के साथ पटना उतरी मुंबई की रणजी टीम को बिहार से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। रहाणे प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, जिसका मनोवैज्ञानिक फायदा भी बिहार ने उठाया। मुंबई के चार बल्लेबाज ही बिहारी गेंदबाजों के सामने टिक सके। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिहारी गेंदबाजों ने मुंबई के नौ विकेट महज 235 रनों पर निपटा दिए। शनिवार को सुबह अब खेल शुरू होगा। नाइट वाचमैन को जल्दी निपटाकर बिहार की टीम बल्लेबाजी में जौहर दिखाने उतरेगी। सभी की नजर अंडर 14 प्लेयर वैभव सूर्यवंशी पर होगी, हालांकि बिहार के बल्लेबाजी क्रम में कई धाकड़ प्लेयर हैं।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *