[ad_1]

मुनव्वर राना
– फोटो : Social Media
विस्तार
मशहूर शायर मुनव्वर राना का रविवार की रात को निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा था।
उनके पार्थिव शरीर को परिजन व करीबी दोपहर 12 बजे घर से लेकर निकलेंगे और एक बजे नदवा में नमाज होगी। उन्हें ऐशबाग कब्रिस्तान ले जाया जाएगा।
मुनव्वर राना को किडनी और हृदय रोग से संबंधित समस्याएं थीं। उनकी बेटी सुमैया राना ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। राना के बेटे तबरेज ने बताया कि बीमारी के कारण वह 14 से 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने रविवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।
[ad_2]
Source link