[ad_1]

घटना स्थल पर मौजूद जवान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मनिया चौराहा फौजदारी बाजार स्थित एक कुएं में एक व्यक्ति का शव मिला है। वहीं, जब कुएं से दुर्गंध आ रही थी तो आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो कुएं में एक शव उतराता हुआ दिखा। उसके बाद लोगों ने कासिम बाजार थाना को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुएं से शव को निकाला। घटना की जानकारी जब सदर एसडपीओ राजेश कुमार को मिली तो मौका वारदात पर पहुंचे। जहां उन्होंने डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया और जांच शुरू की गई। वहीं, जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई कि कुएं में एक शव मिला है तो मनिया चौराहा निवासी अशोक शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को टीशर्ट और चप्पल से अपने बेटे की पहचान की।
अशोक शर्मा ने बताया कि उनका 30 वर्षीय छोटा पुत्र विक्की शर्मा है। एक सप्ताह से गायब था और हम लोग उसे ढूंढ रहे थे। उन्होंने कहा, विक्की शर्मा वेल्डिंग का काम करता था और तीन साल पूर्व अपने बड़े बेटे दीपक शर्मा (मृतक) की पत्नी सोनी देवी जो रिश्ते में बड़ी भाभी लगती है, उससे शादी किया था। लेकिन सोनी देवी के पुत्र राजा शर्मा को ये बात नागवार गुजर रही थी, जिसके कारण दो साल पहले मेरे बेटे पर हत्या करने की नियत से उस पर गोली चलाई थी।
पिता ने बताया कि मेरी बड़ी बहू की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी और शनिवार को दशकर्म है। वहीं, बड़ी बहू की मौत के दूसरे दिन से मेरा बेटा गायब था। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की हत्या मेरा पोता राजा शर्मा ने की है। हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।
सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली कि कुएं में एक व्यक्ति का शव है, जिसके बाद मौका वारदात पर पहुंचकर जांच की। शव को देखने पर ऐसा लगा कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि शव की पहचान कर ली गई है। मृतक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी राजा शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
[ad_2]
Source link