[ad_1]
Munger News: शहर में एक महिला सफाई कर्मी के साथ मारपीट करना युवक को महंगा पड़ा गया। मारपीट के मामले में आरोपी युवक के कच्चे मकान को नगर आयुक्त के कहने पर गिरा दिया गया है।

सफाई कर्मी को पीटने पर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम की महिला सफाई कर्मी के साथ सोमवार को मारपीट हुई। घटना के बाद सभी सफाई कर्मी आक्रोशित हो गए। यूनियन नेता के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही नगर आयुक्त निखिल धनराज निप्पाणीकर पहुंचे और सफाई कर्मियों से बातचीत कर आश्वासन दिया।
जिसके बाद नगर आयुक्त ने तुरंत एक्शन लिया और मारपीट मामले का आरोपित युवक दिलीप यादव का पुलिस लाइन के पास बिना एनओसी और अवैध रूप से बने कच्चा मकान (ईंट-एस्बेस्टर) पर बुलडोजर चलवा दिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर अवैध रूप से सड़क किनारे बने मकान को तोड़ दिया गया।
घटना से कराया गया अवगत
नगर आयुक्त के इस कार्रवाई से सभी सकते में आ गए। दरअसल, वार्ड नंबर 22 में कार्यरत सफाई कर्मी मीना देवी के साथ सफाई को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट का आरोप दिलीप यादव के परिवार पर पीड़ित कर्मी ने लगाया। महिला सफाई कर्मी के साथ मारपीट की सूचना पर दूसरे वार्डों में सफाई कार्य कर रहे स्थाई और एनएजीओ कर्मी भी साथ आ गए। नगर निगम कार्यालय पहुंच कर सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी दी। सफाई कर्मी के यूनियन नेता ब्रह्मदेव महतो सफाई कर्मियों को लेकर नगर आयुक्त के साथ पहुंचे और घटना से अवगत कराया। इसके बाद कार्रवाई की गई।
[ad_2]
Source link