[ad_1]

जांच करती फॉरेंसिक टीम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना में खिर्वा नौआबाद में सोमवर को खेत में गई रीमा (30) की गला दबाने के बाद सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। रीमा जंगल में चारा लेने के लिए गई थी। फॉरेंसिक टीम ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के एक युवक पर शक होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक वह सवा महीने की गर्भवती निकली है, ऐसे में पुलिस उसके फोन की कॉल डिटेल निकाल कर उसके नजदीकी को तलाशने में जुटी है। माना जा रहा है कि महिला के नजदीकी ने उसकी हत्या की है
सरधना के खिर्वा नौआबाद गांव के जंगल में सोमवार को किसान चरण सिंह खेत में सिंचाई करने के लिए गए थे। चकरोड पर एक महिला का शव पड़ा देखकर उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतका की पहचान गांव की रामबीरी उर्फ रीमा पुत्री चंदर के रूप में हुई। रीमा के गले पर चोट के निशान थे।
[ad_2]
Source link