द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वी राष्ट्रपति होंगी ।वे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति है । गुरुवार को हुई काउंटिंग में नेशनल डेमक्रैटिक अलायंस की प्रत्याशी द्रौपती ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनिती में ही हरा दिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के घर पहुँचकर उन्हें बधाई दी ।
मुर्मू को जीत के लिए ज़रूरी 5 लाख 43 हज़ार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए ।थर्ड राउंड के बाद उन्हें 5 लाख 77 हज़ार 777 वोट मिले । यशवंत सिन्हा को 2 लाख 61 हज़ार 62 वोट ही मिले ।इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदो समेत २० राज्यों के वोट शामिल है ।