[ad_1]

किसान मेले की पीएम मोदी ने की तारीफ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में आयोजित किए गए राष्ट्रीय कृषि मेले और पशु प्रदर्शनी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है। उन्होंने टिवटर पर वीडियो व तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- बेहतरीन प्रयास! इस तरह के किसान मेलों से जहां हमारे ज्यादा से ज्यादा अन्नदाता भाई-बहन आधुनिक टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए प्रेरित होंगे, वहीं उनकी आय के साधन भी बढ़ेंगे।
वहीं शुक्रवार को किसान मेले में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि पशु एवं कृषि मेला किसानों में उत्साह भरने का काम करेगा। पशु पालन में यूपी की हरियाणा और पंजाब से प्रतिस्पर्धा होगी। पांच साल में यूपी के पशुपालक हरियाणा को टक्कर दे सकेंगे।
किसान मेले के समापन समारोह में संजीव बालियान ने कहा कि पशु पालन में पश्चिम के लोग हरियाणा और पंजाब की अपेक्षा पीछे हैं। पशु मेले का उद्देश्य यहां के किसानों को यह जानकारी देना था कि हम भी अच्छी नस्ल के पशुओं को पाल सकते हैं। जिस तरह का उत्साह किसानों में दिखाई दिया है, वह खुशी देने वाला है।
यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय प्रदर्शनी में पशुओं ने किया कैटवॉक, देखने वालों की उमड़ी भीड़
[ad_2]
Source link