[ad_1]

मुजफ्फरनगर में अमर उजाला गांव महोत्सव का प्रचार करती वैन।
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिले में अमर उजाला गांव महोत्सव 31 मार्च से दो अप्रैल तक एसडी इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी जाएगी।
ग्राम प्रधान, आशा वर्कर्स, कोरोना योद्धा, महिला सशक्तिकरण, प्रगतिशील किसानों और खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा।
रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एसडी इंटर कॉलेज के मैदान पर होने जा रहे महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान करेंगे। विशिष्ट अतिथि कौशल विकास
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल होंगे।
बजाज प्लेटिना, हुंडई और एसबीआई के सहयोग से होने जा रहे महोत्सव में कृषि विशेषज्ञ किसानों को खेती के आधुनिक तौर-तरीकों से अवगत कराएंगे। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपचार किया जाएगा। बेटी ही बचाएगी विषय पर जागरुकता कार्यक्रम होंगे।
महिला कबड्डी, कुश्ती और योग का जादू
अमर उजाला ग्रामीण महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महिला कबड्डी, कुश्ती के मुकाबले होंगे। स्कूली बच्चे योग का प्रदर्शन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: अब 30 जून तक करा सकेंगे पैन को आधार कार्ड से लिंक, कल से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार
[ad_2]
Source link