Muzaffarpur Crime News: 25 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने की हत्या, शव को नहर में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

Muzaffarpur Unknown people killed youth threw the dead body into the canal, police engaged in investigation

हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जांच में जुटी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के मुजफ्फरपुर में एक 25 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने शव को नहर में फेंक दिया। युवक का शव कुढ़नी थाना क्षेत्र इलाके से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक की हत्या के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। नहर से कुछ दूरी पर युवक का चड्डी और चप्पल फेंका था। नहर तक घसीटने के निशान मिले है। घटना के बाद लोगों ने मामले की जानकारी कुढ़नी थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को नहर के बाहर से निकाला गया।शव की जांच की गई। मृतक का पैर और हाथ उसी के पैंट से बांधा था। गले और सिर पर जख्म के निशान थे। 

घटनास्थल को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई है। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। मामले में कुढ़नी पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की जांच की गई है। वहीं, परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

रात साढ़े आठ बजे के बाद मृतक युवक का नंबर था अनरीचेबल

मृतक के परिजनों ने बताया कि आशुतोष सोमवार की रात से ही लापता था। रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास कॉल पर बात हुई थी। बोला था घर आ रहा हूं। उसके बाद से उसका नंबर आउट ऑफ नेटवर्क बताने लगा। रात 10 बजे से उसकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस थाने में शिकायत के लिए पहुंचे तो बोला गया कल 10 बजे आइए। वहीं, एक अन्य पुलिसकर्मी ने कहा की सदर थाना चले जाइए। इस बीच अगले दिन यानी मंगलवार को नहर में शव मिलने की जानकारी प्राप्त हुई। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि आशुतोष का शव पानी में है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *