Nainital: सुपर वीकेंड ने कर दी नैनीताल के होटल व्यवसाय की चांदी, दो दिन में हुआ 15 करोड़ का कारोबार

[ad_1]

Nainital business worth Rs 15 crore done in two days Super Weekend

नैनीताल में हुई बारिश में चहलकदमी करते पर्यटक। संवाद

विस्तार


दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन व माह के द्वितीय शनिवार और रविवार के चलते नैनीताल में दो दिन तक सैलानियों का तांता लगा रहा। होटल एसोसिएशन की मानें तो नैनीताल के होटल व्यवसाय में करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ। इसका लाभ सिर्फ होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे संचालकों को ही मिल सका। इधर पर्यटन से जुड़े छोटे व्यवसायियों की उम्मीदों पर लगातार हो रही बारिश ने पानी फेर दिया।

नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते वहां तीन दिनी अवकाश का असर नैनीताल के पर्यटन कारोबार पर पड़ा। दिल्ली में छुट्टियां होते ही दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों से सैलानी नैनीताल पहुंचे। शुक्रवार से ही नैनीताल के अधिकांश होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस पैक हो गए थे।

Uttarakhand: बारिश से कुमाऊं में आफत, सड़क दरकी, नैनीझील का जलस्तर बढ़ा, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

नैनीताल शहर में करीब 320 होटल, होम स्टे व गेस्ट हाउस पंजीकृत है जिसमें करीब तीन हजार कमरे हैं। इसके साथ ही सैकड़ो की संख्या में बिना पंजीकृत होम स्टे व गेस्ट हाउस का भी संचालन होता है। ऐसे में इन दो दिनों में नैनीताल शहर के गेस्ट हाउस व होम स्टे में ढाई से चार हजार जबकि होटलों में चार से दस हजार तक रेट चल रहे थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दो दिनों में करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *