Nainital Accident: छह परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, दो गांवों में पसरा मातम

[ad_1]

nainital road accident: Nine people died in Nainital road accident

nainital accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड के नैनीताल के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत से छह परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में एक ही परिवार के तीन और दूसरे परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां शव पड़े देख चीखपुकार मच गई। बताया जा रहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले दो लोग हल्द्वानी में पीपलपानी में शामिल होने जा रहे थे।

छीड़ाखान हादसे में डालकन्या निवासी तुलसी प्रसाद, उनकी पत्नी रमा देवी और बेटे तरुण पनेरू की मौके पर ही मौत हो गई। एक बेटा योगेश पनेरू हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। तुलसी प्रसाद हल्द्वानी के होटल में काम करते थे और वह शुक्रवार को परिवार के साथ हल्द्वानी लौट रहे थे। इस दौरान हादसे में उनका परिवार उजड़ गया। हादसे में अधौड़ा निवासी दो सगे भाई शिवराज सिंह और नवीन सिंह की भी मौके पर मौत हो गई। दो जवान बेटों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचे हर ग्रामीण की आंखें नम हो गईं। इनके अलावा, देवीदत्त (51) पुत्र ईश्वरी दत्त, नरेश पनेरू (26) पुत्र पूरन पनेरू, चालक राजेंद्र पनेरू (36) पुत्र लाल मणि पनेरू और धनी देवी (38) पत्नी रमेश चंद्र पनेरू निवासी डालकन्या की भी हादसे में मौत हुई है। इन चारों के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

कब क्या-क्या

7:00 बजे सुबह कैंपर वाहन डालकन्या से अधौड़ा होते हुए हल्द्वानी को रवाना हुआ

8:00 बजे छीड़ाखान के पास पहुंचते ही वाहन 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा

8:20 बजे वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही जुटे ग्रामीण

8:45 बजे गहरी खाई में उतरे ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया

10:00 बजे ग्रमीण तीन से चार लोगों को घायल अवस्था में लेकर सड़क तक पहुंचे।

1:30 बजे तक सभी घायलों को खाई से सड़क पर लाया गया।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *