Nainital News: नैनीताल में अवैध मदरसे से मुक्त कराए 24 बीमार बच्चे, पुलिस ने संचालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

[ad_1]

24 sick children freed from illegal madrasa in Nainital

बच्चे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देशभर में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर केंद्र व प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद पर्यटन नगरी नैनीताल शहर में समीपवर्ती वीरभट्टी में बीते 15 वर्षों से अवैध रूप से मदरसा संचालित किया जा रहा था।

 

डीएम के आदेश पर रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पहुंची टीम के समक्ष इसका खुलासा हुआ। मदरसे में 24 बच्चे बीमार हालत में मिले। प्रशासनिक टीम ने बच्चों के परिजनों को भी सूचना दी। यही नहीं प्रशासनिक टीम के समक्ष मदरसे में कैद बच्चों ने संचालक व उसके बेटे पर उनके साथ मारपीट व शोषण का आरोप लगाया। पुलिस मदरसा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।

डीएम वंदना के आदेश पर रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रोबेशन अधिकारी, तहसीलदार, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी व पुलिस की टीम ने नैनीताल के समीपवर्ती वीरभट्टी स्थित मदरसे पर छापा मारा। इस दौरान मदरसा अवैध रूप से संचालित पाया गया। मदरसा संचालक संबंधित दस्तावेज नहीं जुटा सके। टीम को 24 बच्चे कमरों के अंदर बीमार हालत में मिले। बच्चों के कमरों व रसोई में गंदगी पाई गई। टीम को कई और अन्य अनियमितताएं भी मिली हैं।

उन्होंने उच्चाधिकारियों को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट उसे दर्ज किया है। यह बात सामने आयी कि बच्चों को परिवार के लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा था। टीम पर भरोसा होने के बाद बच्चों ने उनके समक्ष अपना दर्द बयां किया। आरोप लगाया कि मदरसा संचालक मो. हारुन और उसका पुत्र उनके साथ मारपीट करते हैं। बच्चों ने मदरसा संचालक के पुत्र पर भी शोषण के गम्भीर आरोप लगाए।

मदरसा संचालक के अपने को सही साबित करने की दलील पर अधिकारियों ने दस्तावेज मांगे तो वह कुछ भी नहीं दिखा पाए। जिसके बाद टीम ने बच्चों के परिजनों को कॉल कर मदरसे की स्थिति बताते हुए बच्चों को वापस घर ले जाने को कहा। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्य, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी असलम अली, तहसीलदार संजय कुमार, एसओ रोहिताश सिंह सागर, एसआई नरेंद्र कुमार व अंजुला जॉन मौजूद रहे।

पेयजल वाली टंकी में कीड़े-केचुएं, कमरों में बिजली नहीं

मदरसे की हालत देख प्रशासनिक अधिकारी दंग रह गए। जिस पानी की टंकी से बच्चे पानी पीते थे, उसमें कीड़े और केंचुए तक मिले हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि पानी को हटवा कर साफ कराया गया। इसके अलावा जिन कमरों में बच्चे रहते थे, उसकी हालत खराब थी। बिजली का कनेक्शन नहीं था, उसे काट दिया गया था। पंखे तक नहीं थे। बेहद खराब स्थितियों में बच्चे रह रहे थे। इस बारे में महिला बाल कल्याण समिति ने भी रिपोर्ट तैयार की है।

-प्रशासनिक टीम की ओर से मदरसा संचालक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह मदरसे के पंजीकरण समेत अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सके। यहां रखे गए अधिकांश बच्चे त्वचा रोग से ग्रसित पाए गए हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है।- ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी

-वीरभट्टी, ज्योलीकोट क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मदरसे के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी, प्रोबेशन अधिकारी व अन्य की एक टीम के द्वारा मदरसे का औचक निरीक्षण कराया गया। जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। बीमार अवस्था में मिले बच्चों का इलाज चिकित्सकों के माध्यम कराने से व्यवस्था की जा रही है। संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। – वंदना सिंह, डीएम, नैनीताल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *