[ad_1]
Nalanda: नालंदा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामला तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत केशोपुर गांव का है। मृतका की पहचान केशोपुर गांव निवासी शंकर कुमार की पत्नी अंजली कुमारी (18) के रूप में की गई है। मायके वाले गुरुवार की सुबह शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने ससुरालजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया हैं।

मृतका के परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना के संबंध में जहानाबाद जिला के काकोपाली निवासी मृतका के पिता रामबाबू मिस्त्री ने बताया कि करीब 15 महीने पूर्व उनकी बेटी ने शंकर कुमार से शादी की थी। शंकर कुमार और उसके परिवार ने 2 लाख रुपए की डिमांड की थी। पैसे नहीं देने पर गला दबा कर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और फिर दामाद ने ही फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे जहां देखा कि शव बेड पर पड़ा हुआ है।
दुकान खोलने के लिए मांग रहा था रुपये
मायके वालों ने बताया कि युवक फर्नीचर बनाने का काम करता है, वह दुकान खोलने के लिए 2 लाख रुपये की डिमांड कर रहा था। चार दिन पूर्व भी उसने फोन कर पैसे और अन्य सामान देने की मांग की थी। पैसे और सामान नहीं देने के कारण उसने गला दबाकर अंजलि की हत्या कर दी।
क्या बोली पुलिस
तेल्हाड़ा थाना जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अध्यक्ष मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति को हिरासत में ले लिया गया है एवं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।
[ad_2]
Source link