Narco Terror Case: एसआईए नार्को टेरर मामले के मुख्यारोपी को हिमाचल से दबोचा

[ad_1]

SIA arrested key accused in Narco Terror case of poonch from Himachal

फाइल फोटो
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने नार्को टेरर मामले के मुख्य आरोपी को हिमाचल प्रदेश के मंडी से गिरफ्तार किया है। जम्मू संभाग के जिला पुंछ में एसआईए की टीम लगातार आरोपी की तलाश में अभियान चला रही थी। आरोपी के घर भी कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

अब आरोपी को टीम ने हिमाचल से दबोच लिया है।  पुंछ में सीमा पार से नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी के मामले में एसआईए की टीम जांच कर रही है। आरोपी की पहचान मोहम्मद इकबाल पुत्र स्लैम दीन निवासी करमारा, पुंछ के रूप में हुई है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *