Narco Terror Case: नशा और हथियारों की तस्करी में 12 के खिलाफ आरोपपत्र दायर, उत्तराखंड तक जुड़े हैं तार

[ad_1]

Narco Terror Case: Chargesheet filed against 12 for drug and arms smuggling

नशे की खेप और हथियार बरामद (फाइल)
– फोटो : संवाद

विस्तार


नारको टेरर और हथियारों की तस्करी में शामिल 12 आरोपियों के खिलाफ रामबन पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दायर किया है। मामला 2023 का है। आरोपियों से नशा, विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं। वीरवार को जम्मू की एनआईए की विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया। इस मामले में बनिहाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

मामले में 990 ग्राम हेरोइन और पांच करोड़ की नकदी बरामद की गई है। शुरूआत में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। जांच आगे बढ़ी तो कुल 12 लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें कश्मीर के साथ पंजाब, उत्तराखंड के भी आरोपी शामिल हैं। 

कश्मीर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर नकद राशि 43.17 लाख, हेरोइन व विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने पंजाब और उत्तराखंड में भी दबिश देकर हेरोइन व 4.94 करोड़ रुपये बरामद किए। इसके अलावा आठ मोबाइल फोन, फर्जी आरसी, वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट, नकदी गिनने की मशीन, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *