[ad_1]

शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने डाली शानदार नाटी
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बाह्य सराज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में शिक्षकों, अभिभावकों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार नाटी(हिमाचली लोक नृत्य एवं गायन) डाल कर खूब मनोरंजन किया। पहाड़ी लोकगीतों पर डाली गई नाटी में कुल्लवी संस्कृति को प्रस्तुत किया गया।
कोठी स्कूल में आयोजित की गई छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर यह नाटी डाली गई। इसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन व स्कूली छात्राओं की जीत की खुशी में शिक्षकों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं ने नाटी डाली जिसे लोगों की ओर से खूब पंसद किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link