Navratri में Indian Railways उपवास रखने वाले यात्रियों को देगी खास सहूलियत, जानें कैसे लें सुविधा का लाभ

[ad_1]

Navratri में Indian Railways के ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को खास सुविधा मिलेगी. 26 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र में उपवास रखने वाले यात्रियों को ट्रेनों में खान-पान में दिक्कत नहीं होगी. ऐसे यात्रियों के लिए फलाहार की व्यवस्था रहेगी. इसके लिए आइआरसीटीसी ने तैयारी शुरू कर दी है. रेलवे के सूत्र ने बताया कि इ-कैटरिंग के माध्यम से यात्री अपनी पसंद के अनुसार फलाहारी भोजन का ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए यात्रियों को इ-कैटरिंग पर जाकर टिकट का पीएनआर नंबर, बर्थ नंबर व मोबाइल नंबर डालना होगा. इसके बाद इ-कैटरिंग से जुड़े अगले स्टेशन पर फलाहार उपलब्ध करा दिया जायेगा. पूर्व मध्य रेल में भी सभी ट्रेनों में इसकी व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा स्टेशनों पर आइआरसीटीसी के स्टॉलों पर भी सुविधा रहेगी. उपवास में रहने वाले यात्रियों के लिए फलों के अलावा मूंगफली, मखाना, साबूदाने की खीर, सिंघाड़ा के आटे का हलवा, रबड़ी, लस्सी, जूस, चाय की व्यवस्था रहेगी.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *