[ad_1]

आज 16 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार और शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.

नवरात्रि के नौ दिन पूजा करने का विधान
नवरात्रि का पर्व मां आदिशक्ति दुर्गा को समर्पित है. नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है.

मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से कौन सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी
शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जातक को आदि और व्याधि रोगों से मुक्ति मिलती है.

नवरात्रि के दूसरे दिन का शुभ रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन का शुभ रंग सफेद है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन मां दुर्गा को सफेद रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए. मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग बहुत प्रिय है.

नवरात्रि के दूसरे दिन का महत्व
मां ब्रह्मचारिणी के पूजन से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं. यम, नियम के बंधन से मुक्ति मिलती है. ब्रह्म को प्राप्त करने के लिए भगवती ने तपस्या की, इसलिए उनका नाम ब्रहमचारिणी पड़ा.

आज का दिन किस राशि के लिए शुभ
नवरात्रि के सभी दिन सभी 12 राशियों के लिए शुभ होंगे. लेकिन आज नवरात्रि का दूसरा दिन मिथुन और कन्या राशि के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है.

नवरात्रि के दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें
आज मां दुर्गा की पूजा के समय भक्त गुलाबी या सफेद रंग के वस्त्र धारण करें. क्योंकि मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग बहुत प्रिय है.
[ad_2]
Source link