Navratri 2023: विंध्याचल मंदिर में पुलिस और पंडे भिड़े, सप्तमी तिथि पर उमड़ा मां के दर्शनार्थियों का रेला

[ad_1]

Navratri 2023 Police and Panda clash in Vindhyachal temple devotees gathered on Saptami Tithi

विंध्याचल धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आदिशक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को विंध्याचल मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है। विंध्य धाम की सभी गलियों में दर्शनार्थियों की अटूट कतार लगी है। सुबह 11 बजे तक एक लाख से अधिक भक्तों ने मां के दर्शन किए। 

 

इधर, मां विंध्यवासिनी के दरबार में बिना लाइन के दर्शन-पूजन कराने को लेकर पुलिस और पंडे भिड़ गए। सिपाही और पंडे के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिसकर्मियों के खिलाफ पंडे लामबंद होकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने दखल देकर मामले को शांत कराया। सिपाही और पंडे के बीच विवाद का वीडियो वायरल है। 

नवरात्र पर आस्थाधाम विंध्याचल में देश के विभिन्न राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को सप्तमी तिथि पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सुबह मंगला आरती के पश्चात कपाट खुलते ही भक्त नारियल, चुनरी, फूल माला, प्रसाद आदि पूजन सामग्री के साथ कतार में लगकर दर्शन किए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही भीड़ उमड़ती रही।

ये भी पढ़ें: देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है विंध्याचल, दर्शन करने आएं तो इन जगहों पर जरूर जाएं

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *